CTET Online Form : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार CTET 2026 भर्ती में रुचि रखते हैं और CTET फरवरी 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहते हैं तथा आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे पूरी अधिसूचना पढ़ सकते हैं और CTET 2026 के लिए ऑनलाइन किये हैं, उनको अब यदि लगे की आवेदन में गड़बड़ी है तो वे दिए गए तिथि से पहले सुधार कर लेवें ।
परीक्षार्थी यहाँ दी गयी जानकारी और योग्यता पढ़ लें फिर सुधार करे निचे दी गयी सभी जानकारी पढ़े
Form Important Dates
Start Date for Apply Online: 27/11/2025
Last Date for Apply Online: 18/12/2025
CTET Exam Date: 08/02/2026
CTET Form Correction: 23-26 Dec 2025
CTET Exam Date: 08/02/2026
एप्लीकेशन में लगने वाले फ़ीस
Single Subject :
UR / OBC : Rs. 1000/-
SC / ST/ PH: Rs. 500/-
Both Subject :
UR/ OBC: Rs. 1200/-
SC /ST / PH: Rs. 600/-
Payment Mode: Online/ E-Challan
CTET Feb 2026 पात्रता
प्राथमिक स्तर (कक्षा I से V के लिए)
- वरिष्ठ माध्यमिक (या समकक्ष) कम से कम 50% अंकों के साथ और 2-वर्षीय प्राथमिक शिक्षा डिप्लोमा का अंतिम वर्ष उत्तीर्ण या अध्ययनरत।
या - वरिष्ठ माध्यमिक (या समकक्ष) कम से कम 45% अंकों के साथ और 2-वर्षीय प्राथमिक शिक्षा डिप्लोमा का अंतिम वर्ष उत्तीर्ण या अध्ययनरत (NCTE मानदंड, 2002 के अनुसार)।
या - 4-वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंटरी एजुकेशन (B.El.Ed) का अंतिम वर्ष उत्तीर्ण या अध्ययनरत।
या - 2-वर्षीय डिप्लोमा इन एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन)* का अंतिम वर्ष उत्तीर्ण या अध्ययनरत।
प्रारंभिक स्तर (कक्षा VI से VIII के लिए)
- स्नातक और 2-वर्षीय प्राथमिक शिक्षा डिप्लोमा का अंतिम वर्ष उत्तीर्ण या अध्ययनरत।
या - स्नातक कम से कम 50% अंकों के साथ और 1-वर्षीय बैचलर इन एजुकेशन (B.Ed) उत्तीर्ण या अध्ययनरत।
या - स्नातक कम से कम 45% अंकों के साथ और 1-वर्षीय B.Ed उत्तीर्ण या अध्ययनरत (NCTE मानदंड के अनुसार)।
या - 4-वर्षीय B.A./B.Sc. B.Ed या B.A. B.Ed/B.Sc. B.Ed का अंतिम वर्ष उत्तीर्ण या अध्ययरत।
या - 1-वर्षीय B.Ed. (स्पेशल एजुकेशन)* उत्तीर्ण या अध्ययनरत।
या - कोई भी उम्मीदवार जिसने NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त B.Ed कार्यक्रम उत्तीर्ण किया है, वह CTET में बैठ सकता है।
- CTET में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQs) होंगे, जिनमें से एक सही उत्तर चुनना होगा।
- हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
- CTET के दो पेपर होंगे:
- पेपर I: कक्षा I से V के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए।
- पेपर II: कक्षा VI से VIII के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए।
पेपर I पैटर्न (कक्षा I से V)
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
|---|---|---|
| बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य) | 30 | 30 |
| भाषा I (अनिवार्य) | 30 | 30 |
| भाषा II (अनिवार्य) | 30 | 30 |
| गणित | 30 | 30 |
| पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 |
| कुल | 150 | 150 |
पेपर II पैटर्न (कक्षा VI से VIII)
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
|---|---|---|
| बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य) | 30 | 30 |
| भाषा I (अनिवार्य) | 30 | 30 |
| भाषा II (अनिवार्य) | 30 | 30 |
| गणित एवं विज्ञान (गणित एवं विज्ञान शिक्षक के लिए) | 60 | 60 |
| सामाजिक विज्ञान/सामाजिक अध्ययन (सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए) | 60 | 60 |
| कुल | 150 | 150 |
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएँ।
- “CTET फरवरी 2026 आवेदन लिंक” पर क्लिक करें।
- निर्देशों के अनुसार अपना नाम, शैक्षणिक योग्यता, फोटो व हस्ताक्षर आदि अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
| कार्य | लिंक |
|---|---|
| आवेदन करें | यहाँ क्लिक करें |
| आधिकारिक अधिसूचना | यहाँ क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | ctet.nic.in |