CTET फरवरी 2026: पूरी जानकारी, आवेदन तिथि व चयन प्रक्रिया
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 के लिए अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में रुचि रखते हैं और पात्रता मानदंड पूरा करते हैं, वे पूरी अधिसूचना पढ़कर आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
📅 महत्वपूर्ण तिथियाँ
कार्यक्रम
तिथि
आवेदन शुरू
27 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि
18 दिसंबर 2025
परीक्षा तिथि
08 फरवरी 2026
💰 आवेदन शुल्क
श्रेणी
एक पेपर
दोनों पेपर
सामान्य / OBC
₹ 1000
₹ 1200
SC / ST / दिव्यांग
₹ 500
₹ 600
भुगतान का तरीका
ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/कार्ड) / ई-चालान
🎓 CTET फरवरी 2026 पात्रता
प्राथमिक स्तर (कक्षा I से V के लिए)
वरिष्ठ माध्यमिक (या समकक्ष) कम से कम 50% अंकों के साथ और 2-वर्षीय प्राथमिक शिक्षा डिप्लोमा का अंतिम वर्ष उत्तीर्ण या अध्ययनरत। या
वरिष्ठ माध्यमिक (या समकक्ष) कम से कम 45% अंकों के साथ और 2-वर्षीय प्राथमिक शिक्षा डिप्लोमा का अंतिम वर्ष उत्तीर्ण या अध्ययनरत (NCTE मानदंड, 2002 के अनुसार)। या
4-वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंटरी एजुकेशन (B.El.Ed) का अंतिम वर्ष उत्तीर्ण या अध्ययनरत। या
2-वर्षीय डिप्लोमा इन एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन)* का अंतिम वर्ष उत्तीर्ण या अध्ययनरत।
प्रारंभिक स्तर (कक्षा VI से VIII के लिए)
स्नातक और 2-वर्षीय प्राथमिक शिक्षा डिप्लोमा का अंतिम वर्ष उत्तीर्ण या अध्ययनरत। या
स्नातक कम से कम 50% अंकों के साथ और 1-वर्षीय बैचलर इन एजुकेशन (B.Ed) उत्तीर्ण या अध्ययनरत। या
स्नातक कम से कम 45% अंकों के साथ और 1-वर्षीय B.Ed उत्तीर्ण या अध्ययनरत (NCTE मानदंड के अनुसार)। या
4-वर्षीय B.A./B.Sc. B.Ed या B.A. B.Ed/B.Sc. B.Ed का अंतिम वर्ष उत्तीर्ण या अध्ययरत। या
1-वर्षीय B.Ed. (स्पेशल एजुकेशन)* उत्तीर्ण या अध्ययनरत। या
कोई भी उम्मीदवार जिसने NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त B.Ed कार्यक्रम उत्तीर्ण किया है, वह CTET में बैठ सकता है।
📝 चयन प्रक्रिया व परीक्षा पैटर्न
CTET में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQs) होंगे, जिनमें से एक सही उत्तर चुनना होगा।
हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
CTET के दो पेपर होंगे:
पेपर I: कक्षा I से V के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए।
पेपर II: कक्षा VI से VIII के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए।
पेपर I पैटर्न (कक्षा I से V)
विषय
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य)
30
30
भाषा I (अनिवार्य)
30
30
भाषा II (अनिवार्य)
30
30
गणित
30
30
पर्यावरण अध्ययन
30
30
कुल
150
150
पेपर II पैटर्न (कक्षा VI से VIII)
विषय
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य)
30
30
भाषा I (अनिवार्य)
30
30
भाषा II (अनिवार्य)
30
30
गणित एवं विज्ञान (गणित एवं विज्ञान शिक्षक के लिए)
60
60
सामाजिक विज्ञान/सामाजिक अध्ययन (सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए)